संदेश

हिन्दी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चुनावी चाँद बनाम अमावस्या

चित्र
सर्वप्रथम राहुल जी को नमन उम्र में बड़े होने के कारण व् भारतीय परंपरा व् संस्कृति के दुर्लभ प्राय कुछ अंश जो राजनीती में घडियाली आंसू कि तरह चुनावी ऋतू में  दीखते है, तथा जिन्हें अभी राजनीती का चस्का नहीं लगा है उन राजनीती से अछुते लोगो में जो भारतीय परम्परा व् संस्कृति के अंश अभी तक जीवित है उनके फलस्वरूप आपको जी कह कर व् नमन कर अपने विचार प्रकट कर रहा हूँ,  (अगर नेताओ कि भाषा  जैसे वो संसद से लेकर अपने भाषणों में बोलते है प्रकट करने लगूं तो मेरा ये छोटा सा ब्लॉग २ दिन के भीतर बंद हो जायेगा)  तत्पश्चात आपको नेता बनने कि बधाई देता हूँ  नेता बनने के लिए जो भी  विशेषताएं किसी व्यक्ति में होनी चाहिए वो अब आपमें पूरी तरह लक्षित हो रही है, और नेताओ कि तरह आप भी चुनावी चाँद बन चुके है तथा जहां भी चुनाव नज़र आते है वही आपके दर्शन हो जाते है बाकि जगह आपके  दर्शन दुर्लभ ही है  तो बधाई हो  आपको जो आपने नेताओ कि प्रथम विशेषता को आपने पूर्ण रूप से आत्मसात कर लिया है | आज कल आपके द्वारा व्यक्त विचारों में से कुछ विचार खबरों के रूप में  में प्रस्तुत कर...

कलमाड़ी को लगी छूत कि बीमारी

चित्र
सूत्रों से ज्ञात हुआ है  'कि कलमाड़ी को कल डिमेंशिया अर्थात भूलने कि बीमारी लग गई, कहाँ से पता चला है अरे वही इन मीडिया के सूत्रों से ओ हो आप भी!!!  अजी इन मीडिया वालो के सूत्रों में कोई दम नहीं होता ये तो बढ़ा चड़ा के बात को बताते है इन्हें तो सिर्फ टी आर पी बढ़ानी है, एक तरफ खबर छाप देंगे बगल में ही उसका विरोध करने वाली खबर छाप देंगे, आज कल यही इनका काम है इधर से भी लिया और उधर से भी लिया बस इनका काम बन गया  इनका कोई भरोसा नहीं| हमारे भी सूत्रों ने पता किया है खबर तो ये थी कि सुबह दो बार कलमाड़ी बाथरूम में गिरे, खबर में खैर इसमें भी दम नहीं है अब एक बार आदमी गिर ही गया तो दो बार और गिर गया तो क्या हुआ लेकिन मीडिया वालो ने इसे भी बढ़ा चड़ा कर पेश कर ही दिया खैर खबर  ए  खास  पर आते है तो कलमाड़ी जी कि गाडी बाथरूम में स्लिप मार गई तो ये इससे ये बात निकल के आई है कि उन्हें भूलने कि बीमारी हो गई है भाई गिरने से भूलने कि बीमारी का क्या सम्बन्ध है ये समझाओ  तत्पशचात में  तुम्हे अंदर कि बात बतलाऊंगा हाँ तो जनाब लोग इतने गिर रहे है,  अधिकारी इतना नीचे गिर...